logo

होली का रंग फीका, एक साथ मामा भांजे की हुई मौत

होली का रंग फीका, एक साथ मामा भांजे की हुई मौत

पिता का था इकलौता सहारा तो दूसरा बाबा का था दुलारा,

होली के दिन बाइक और कार में आमने सामने में हुई टक्कर


विभूतिपुर। प्रखंड के खदीयाही और खोकसाहा के बीच में मुख्य सरक पर बसेरा बरगद पेड़ के पास बाइक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमे एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं दूसरा को इलाज के लिए ले जाने के दौरान समस्तीपुर जाने के क्रम में अंगार घाट में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दिया गया पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया। तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा गया हैं। मृतक की पहचान माना राय टोल के वार्ड 4 निवासी सोने लाल राम का 29 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार राम और पतैलिया निवासी राकेश कुमार राम का पुत्र रुपेश कुमार बताया जाता है। दोनों मामा भांजा था। घटना के संबंध में बताया जाता है की सोमवार को दोपहर बाद एक बाइक पर सवार मामा भांजा दियान्त पुर से अपने घर माना राय टोल आ रहा था। इसी क्रम में जिसे खदीयाही पेट्रोल पंप आगे बढ़ा की विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से जा रही कार ने अपना नियंत्रण किया और सरक पर बने वाइट पट्टी को पार कर दाहिने में आकर बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिसमें दोनों युवक की मौत हो गई हैं। बताया जाता हैं की एक युवक संतोष कुमार राम की मौत घटनास्थल पर हो गई वहीं रूपेश की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर जाने के क्रम में हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। वही रास्ते में मरे युवक के पोस्टमार्टम के लिए टाउन थाना को इसकी सूचना दी गई है आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे भी पोस्टमार्टम में भेजा गया। मृतक संतोष दो भाई था। उसका बड़ा भाई गंभीर बीमारी के कारण कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। आज उसका और उसके भांजा का भी मौत हो गया। उसके रिवार में मुखाग्नि के लिए कोई नही हैं। मृतक अपने पीछे बूढ़े पिता, मां, पत्नी रूबी कुमारी एक पुत्री साक्षी है, वहीं दूसरी पुत्री जिसका लगभग 6 महीना पहले जन्म हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सन्नाटा छा गया है मृतक अपने पीछे बूढ़े मां-बाप को छोड़कर चला गया है। पिताजी घर से बाहर मुंबई में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। वही माता एवं पत्नी गांव में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन गुजर कर रही थी। मृतक भी मजदुरी करता था। वहीं रूपेश दो भाई और तीन बहन में बीच वाला था। रुपेश संतोष दोनों घर का कमल पुत्र था। संतोष के सहारे ही बूढ़े माता-पिता का आसरा लगा हुआ था। जो कुदरत को मंजूर नहीं को छोड़कर चला गया। गांव के लोग बताते हैं की बड़ी मेहनत के साथ जीवन यापन करता था। उसे रहने योग्य भूमि भी नहीं है। एक तरफ गरीबी तो दूसरी तरफ प्रकृति की मार को लेकर पूरे घर बर्बाद हो चुका है। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व प्रमुख रूपांजली कुमार, भाजपा विधानसभा संयोजक अरविंद कुमार कुशवाहा ने अपने निजी कोश से मृतक के परिजनों को सहायता राशि प्रदान किया। और मृतक कर आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

49
4142 views